img

रिलायंस रिटेल के एक फैसले से JIO MART के ग्राहकों को झटका लगा है। JIO MART ने अपनी डिलीवरी सर्विस 'एक्सप्रेस' को बंद करने की घोषणा की है। 

JIO MART के जरिए सामान की तुरंत डिलीवरी पाने के आदी ग्राहकों के लिए करारा झटका है। रिलायंस रिटेल ने बिना किसी ऐलान के अपनी एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस बंद कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से वाकिफ लोगों ने यह खबर दी। JIO MART की इस सर्विस को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। जियोमार्ट की सर्विस एक्सप्रेस के जरिए लोगों को महज 90 मिनट में सामान की डिलीवरी मिल जाती थी।

JIO MART की क्विक डिलीवरी सर्विस के यूजर अब गूगल प्ले स्टोर से JIO MART एक्सप्रेस ऐप इंस्टाल नहीं कर पाएंगे और इसकी वेबसाइट भी डाउन है.

इसके बजाय उन्होंने ग्राहकों के लिए जियोमार्ट व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। Jio Mart WhatsApp सर्विस के जरिए ग्राहक घंटों के भीतर सामान की डिलीवरी पा सकते हैं। यह सर्विस JIO MART एक्सप्रेस की सर्विस से बिल्कुल अलग है।

WhatsApp के माध्यम से Jio Mart की डिलीवरी सेवा, Meta Inc और Reliance Jio Platform के बीच एक साझेदारी है। Jio Mart Express को सबसे पहले नवी मुंबई और उसके नजदीक लॉन्च किया गया था और कंपनी की योजना इसे 200 शहरों में विस्तारित करने की है।

--Advertisement--