img

75वें सेना दिवक के मौके पर देश के आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय ने एक बार फिर चीन को वार्निंग दी है. उन्होंने कहा कि हम एलएलसी पर किसी भी कार्रवाई से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  

जनरल मनोज पांडे ने कहा कि बीते साल, सेना ने सुरक्षा चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है। सक्रिय और जोरदार सीमा सुरक्षा सुनिश्चित की है। आर्मी ने क्षमता विकास, बल पुनर्गठन और प्रशिक्षण में सुधार के लिए कदम उठाए हैं। इसने भविष्य के युद्धों के लिए हमारी तैयारियों को और मजबूत किया है।

आर्मी चीफ ने कहा कि उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य है. प्रोटोकॉल और मैकेनिज्म के जरिए शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। एलएसी पर मजबूत रक्षा स्थिति बनाए रखते हुए हम किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। साथ ही, हमारे बहादुर जवान दुर्गम इलाके और खराब मौसम के बावजूद तैनात हैं। उन्हें हर तरह के हथियार, उपकरण और सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, अन्य एजेंसियों और सेना के संयुक्त प्रयासों से बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार हुआ है।