img

Rahul Gandhi ON UGC-NET exam:  कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। उनका ये बयान परीक्षा कैंसिल करने की घोषणा के एक दिन बाद आया। राहुल गांधी ने सवाल किया कि सरकार रूस-यूक्रेन जंग को रोकने का दावा तो करती है, मगर पेपर लीक को क्यों नहीं रोक पाती।

प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हज़ारों लोगों ने मुझसे पेपर लीक की कंप्लेन की। कहा गया कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोका। मगर किसी कारण से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को रोक नहीं पाते या रोकना नहीं चाहते।"

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, "पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि भाजपा के मूल संगठन ने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर कब्ज़ा कर लिया है। जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता, पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इसे अपने लिए सुविधाजनक बना लिया है। ये एक राष्ट्र विरोधी काम है।"

आगे उन्होंने कहा कि पीएम ने नोटबंदी करके एकानामी के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया है।

 

--Advertisement--