img

अमेरिका की ओर से टैरिफ दरों में 90 दिनों की अस्थायी राहत के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत की। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 988.34 अंकों की तेजी के साथ 74,835.49 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 296.25 अंकों की बढ़त के साथ 22,695.40 पर कारोबार की शुरुआत की।

यह सप्ताह घरेलू बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी लौटी थी, लेकिन बुधवार को फिर गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहा।

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में बढ़त

शुक्रवार को सेंसेक्स की अधिकतर कंपनियों ने हरे निशान में शुरुआत की। 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले, केवल 2 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। निफ्टी 50 की सभी कंपनियों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया।

सनफार्मा के शेयरों में सबसे अधिक 4.80 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

टीसीएस का शेयर मामूली गिरावट के साथ 0.10 प्रतिशत नीचे खुला।

                                                                                                                                                                          अन्य प्रमुख शेयरों में भी जबरदस्त तेजी

टाटा मोटर्स: 3.52 प्रतिशत बढ़त

टाटा स्टील: 2.79 प्रतिशत

टेक महिंद्रा: 2.15 प्रतिशत

एचडीएफसी बैंक और एटरनल: 1.84 प्रतिशत

इंफोसिस: 1.77 प्रतिशत

अल्ट्राटेक सीमेंट: 1.70 प्रतिशत

अडाणी पोर्ट्स: 1.65 प्रतिशत

बजाज फाइनेंस: 1.58 प्रतिशत

टाइटन: 1.57 प्रतिशत

लार्सन एंड टुब्रो: 1.57 प्रतिशत

बजाज फिनसर्व: 1.49 प्रतिशत

रिलायंस इंडस्ट्रीज: 1.43 प्रतिशत

भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल: 1.41 प्रतिशत

एचसीएल टेक: 1.17 प्रतिशत

हिंदुस्तान यूनिलीवर: 1.06 प्रतिशत

आईसीआईसीआई बैंक: 1.04 प्रतिशत

पावरग्रिड: 1.01 प्रतिशत

--Advertisement--