img

Supreme Court: राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। शपथ लेने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित 34 जज हो जाएंगे।

नियुक्ति के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से शीर्ष अदालत में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश बन जाएंगे। न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 10 तारीख को इन नियुक्तियों की घोषणा की। मेघवाल ने कहा, "भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, माननीय राष्ट्रपति भारत के माननीय मुख्य जज के परामर्श के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह और आर महादेवन को नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।"

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य जज न्यायमूर्ति आर महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

--Advertisement--