
5 Most powerful Muslim countries: अमेरिका को भले ही सबसे शक्तिशाली देश कहा जाता हो मगर कई मुस्लिम मुल्क ऐसे हैं जिनकी सैन्य ताकत, आर्थिक शक्ति और भौगोलिक महत्त्व के कारण अमेरिका को भी उनके विरुद्ध कोई कदम उठाने से पहले कई मर्तबा सोचना पड़ता है। ये देश न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं बल्कि वैश्विक राजनीति, व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शक्तिशाली मुस्लिम देशों के बारे में।
सऊदी अरब न केवल इस्लामी दुनिया का केंद्र है बल्कि दुनिाय भर की ऊर्जा आपूर्ति में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। यहाँ मौजूद विशाल तेल भंडार इसे एक आर्थिक महाशक्ति बनाते हैं। सऊदी अरब दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीददारों में से एक है और अत्याधुनिक हथियारों से लैस है।
यूएई न केवल अपने अत्याधुनिक शहरों, बल्कि अपनी आर्थिक और राजनयिक शक्ति के लिए भी जाना जाता है। यूएई की सेना छोटी लेकिन आधुनिक है और इसमें यूरोप से खरीदे गए जबरदस्त हथियार शामिल हैं।
कतर दुनिया के सबसे धनी देशों में से एक है और इसकी समृद्धि का मेन वजह इसकी विशाल प्राकृतिक गैस भंडार हैं। कतर की सरकार 'अल-जज़ीरा' जैसे प्रभावशाली मीडिया नेटवर्क को नियंत्रित करती है, जो दुनिया भर की राजनीति को प्रभावित करने में सक्षम है।
तुर्की नाटो (NATO) का एकमात्र मुस्लिम सदस्य देश है और इसकी सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में गिनी जाती है। ईरान अपनी मजबूत सैन्य शक्ति और क्षेत्रीय प्रभाव के कारण अमेरिका के लिए एक मुसीबत बना हुआ है। ईरान के पास विशाल तेल और गैस भंडार हैं, जो इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं।