img

एक भारतीय क्रिकेटर ने IPL 2023 में खराब प्रदर्शन कर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। भारतीय टीम से बाहर होने के बाद इस बल्लेबाज का IPL करियर करीब करीब खत्म हो गया है।

भारतीय टीम के फ्लॉप क्रिकेटर मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2023 में खेलने का मौका दिया था, मगर इस खिलाड़ी ने खुद को मुश्किल में डाल लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के विरूद्ध IPL मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे को उतारा, मगर वह शून्य रन बनाकर आउट हो गए।

मनीष पांडे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले लौट गए। मनीष पांडे बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। मनीष पांडे को कई मौके दिए गए, मगर वह हर बार फ्लॉप रहे। चयनकर्ताओं ने पहले ही मनीष पांडे को भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया है और अब वह हमेशा के लिए IPL से बाहर हो सकते हैं।

DC ने मनीष पांडे को IPL 2023 के लिए 2.40 करोड़ रुपये में खरीदकर भारी मिस्टेक की। मनीष पांडे का टीम में शामिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा खतरा रहा है। मनीष पांडे की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स बेहतर खिलाड़ी खरीद सकती थी, मगर यह एक बड़ी गलती निकली.

इससे पहले मनीष पांडे 2022 में LSG और 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL खेल चुके हैं, मगर खराब प्रदर्शन के चलते इन टीमों ने मनीष पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

--Advertisement--