img

धामी सरकार ने चार सीनियर IAS, छह PCS और एक सचिवालय सेवा के अफसर समेत कुल 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

बीती देर रात अपर सचिव कर्मेंद सिंह की ओर से जारी स्थान्तारण आदेश में अपर मुख्य सचिव IAS आनन्द बर्द्धन को वर्तमान कार्य भार के साथ अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता और रमेश कुमार सुधांशु को वर्तमान के साथ प्रमुख सचिव- मुख्यमंत्री, राजस्व का दायित्व सौंपा गया है।

शैलेश बगौली से सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता बदलकर सचिव, गृह एवं कारागार को जोड़ा गया है। कुर्वे सचिन शरदचन्द्रा से सचिव-राजस्व हटा लिया गया है। सचिव-पर्यटन, राजस्व, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद यथावत है।

वेटिंग में चल रहे हैं सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है।

इसी प्रकार PCS अभिषेक त्रिपाठी को एडीएम चमोली से हटाकर मुख्य विकास अफसर टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून और विवेक प्रकाश को एडीएम चमोली की जिम्मेदारी मिली है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल उधम सिंह नगर और रविन्द्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से बदलकर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। चन्द्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गना काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

--Advertisement--