img

उत्तराखंड।। पूर्णागिरि धाम जो टनकपुर में स्थित है वहां एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। एक वाहन कईयों को रौंदता हुआ निकल गया। इस दुर्घटना में अभी तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 7 की जख्मी होने की जानकारी है।

जानकारी के मुताबिक, आज ठुलीगड़ के निकट यात्री पार्किंग में खड़े बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी एक तेज गति वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर हॉस्पिटल लाया गया। कईयों ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कईयों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।

मृतकों की जानकारी कुछ इस प्रकार है

  • बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराइच यूपी ।
  • माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराइच यूपी ।
  • नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं यूपी।
  • अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं यूपी।
  • रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराइच यूपी ।

घायलों की जानकारी कुछ इस प्रकार है

  • कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराइच यूपी।
  • कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराइच यूपी।
  • पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच यूपी।
  • सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराइच यूपी।
  • राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराइच यूपी।
  • प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, यूपी।
  • राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई यूपी।

--Advertisement--