img

Relationship Tips: सिर्फ पैसा और शारीरिक बनावट ही नहीं बल्कि पुरुषों के कुछ खास गुण भी महिलाओं को आकर्षित करते हैं। शोध में यह खुलासा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि लड़कियां अपने पार्टनर के रूप में खूबसूरत और अमीर लड़के को चुनती हैं।

हालांकि, ये बात हमेशा सही नहीं होती है। महिलाओं को पैसा, शारीरिक बनावट नहीं बल्कि पुरुषों के कुछ खास गुण आकर्षित करते हैं। महिलाओं को पुरुषों में कौन से गुण पसंद आते हैं, इस पर एक शोध किया गया। साओ पाउलो विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक जोआओ फ्रांसिस्को गोस ब्रागा ताकायानागी ने इस शोध के बारे में जानकारी दी।

महिलाएं बुद्धिमान पुरुषों की तरफ झट से आकर्षित हो जाती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं जो दयालु होते हैं। पुरुषों में दयालुता भी एक ऐसा गुण है जो महिलाओं को विशेष रूप से पसंद आता है। इसके अलावा महिलाओं को लगता है जो उनकी ज्यादा इज्जत करता है ऐसे मर्द की ओर वो ज्यादा आकर्षित होती हैं।

--Advertisement--