दिल में छेद, 3 ब्लॉकेज…ऐसे फरिश्ता बने आदित्य ठाकरे

img

नई दिल्ली॥ महाराष्ट्र राज्य के युवा मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक सात वर्षीय मासूम को दूसरा जीवन दिया। इस मासूम का नाम आरजू अंसारी है, जो सिर्फ सात दिन की है और फिलहाल मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है आरजू के दिल में जन्म से ही एक सुराख और 3 ब्लॉकेज हैं।

aditya thackeray

घनसौली के निवासी अब्दुल अंसारी की मासूम फूल सी मासूम आरजू बचपन से ही दिल की बीमारी से पीड़ित थी और नवी मुंबई के कई हॉस्पिटल में उपचार करवाने प्रयास किया। लेकिन वहां के डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया बावजूद इसके पिता ने हिम्मत नही हारी। मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल में आरजू को एडमिट किया। फिलहाल आरजू का इलाज शुरू है।

अब्दुल पेंटिग का कार्य करते हैं और बड़ी मुश्किल से परिवार का गुजारा चल पाता है। ऊपर से बच्ची की बीमारी ने दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। मगर कई परेशानियां अब्दुल के हौसले को नही डिगा पाईं। पहले अब्दुल ने जितना हो सका उतना खुद और रिश्तेदारों से मदद ली लेकिन उपचार के बढ़ते खर्च ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ऐसे में किसी पहचान वाले बच्ची के उपचार के लिए सहायता का मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और ये संदेश आदित्य ठाकरे तक भी पहुंचा।

पढि़ए-कोविड-19 के खिलाफ पाकिस्तान के पास नहीं है रुपयों का इंतज़ाम, इमरान सरकार ने पेश किया…

आदित्य ठाकरे ने इस बार जन्मदिन के मौके पर नन्हीं आरजू को सहायता कर जीवन दान देने का काम किया। ठाकरे ने एक लाख रुपये की सहायता पीड़ित परिवार तक पहुंचाई है और आगे के उपचार के खर्च में भी पूरी सहायता का वादा किया है। कोविड-19 की वजह से सभी समर्थकों को अपने तीसवें जन्मदिन पर मजमा लगाने से इनकार किया था और जरूरतमंदों की सहायता के लिए था।

Related News