मां के साथ लिव इन में रहने वाले शख्स ने बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

img

नई दिल्ली।। बाहरी दिल्ली के राजपार्क क्षेत्र में एक लड़की के साथ उसी के घर में रहने वाले एक शख्स ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

rape

खबर के अनुसार पीड़ित युवती परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। युवती दिल्ली सिविल डिफेंस में नौकरी करती है। उसने बताया कि उसके पिता काफी साल पहले छोड़कर चले गए थे। वह अपनी मां और छोटी बहन और भाई के साथ रहती है। वह आरोपी को पापा बोलती है। उसकी मां भी आरोपित को अपना पति ही मानती है।

आरोपित उनके घर में करीब 12-13 साल से रह रहा है। उसके दोनों भाई और बहन आरोपित के ही बच्चे हैं। वारदात वाले दिन करीब 12 बजे उसकी मम्मी और आरोपित की किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसकी मां गुस्से में अपनी बहन की लड़क़ी जो पी ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में रहती है, उसके घर पर चली गई। घर पर वह आरोपित और छोटी बहन थी।

आरोपित ने बहन को बाहर खेलने के लिए भेज दिया था। अचानक आरोपी ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा दी और चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित मौके पर से भाग गया। आपबीती उसने अपनी मां को बताई। जिसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने उसका संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल करवाया और आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज किया।

 

Related News