अभी-अभी- कांग्रेस में दौड़ी शोक की लहर, इस बड़े नेता की कोरोना से हुई मौत

img

उत्तर प्रदेश ॥ यूपी के जिला गाजियाबाद में 2 दिन में 2 कांग्रेसी नेताओं के निधन के बाद शहर में शोक की लहर है। गाजियाबाद के पूर्व सांसद और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का दिल्ली के हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो कोरोना से जूझ रहे थे। इस मामले में वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने भी ट्वीट करके शोक प्रकट किया है।

पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल का निधनकांग्रेस के लिए बड़ी क्षतिबताया जा रहा है कि सुरेंद्र प्रकाश गोयल की अंतिम रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ जाएंगे, मगर ऐसा हो नहीं सका। बता दें कि उनका जाना कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है।

क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक सुरेंद्र प्रकाश गोयल 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने, और फिर 2002 में शहर के एमएलए भी रहे।

Surendra Goyal

सांसद वीके सिंह ने जताया दुखसाल 2004 में पहली बार कांग्रेस से सांसद चुने गए थे, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस वक्त बतौर सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इससे कांग्रेस को जमीनी स्तर पर बहुत मजबूती भी मिली थी। बता दें कि 2 दिन पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Related News