दिल्ली में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी को मिला सबसे बड़ा तोहफा, केवल 3 दिन में मिली अब तक की सबसे बड़ी खुशी

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली में विधानसभा इलेक्शन में शानदार जीत के साथ Aam Admi Party ने निरंतर तीसरी बार दिल्ली के तख्त पर कब्जा जमाया है। 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल करने वाली टीम केजरीवाल एक बार फिर 16 फरवरी को शपथ लेने जा रही है। इस बीच जो बड़ी खबर सामने आई है वो ये कि दिल्ली में बम्पर जीत के बाद Aam Admi Party को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।

Aam Admi Party के नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मानें तो दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद देशभर से लोग Aam Admi Party से जुड़ना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि राजधानी दिल्ली में 11 फरवरी को हुई Aam Admi Party की बम्पर जीत के बाद देशभर से लोगों ने पार्टी से जुड़ने की इच्छा जताई है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि सिर्फ 3 दिन में पार्टी से 11 लाख लोग जुड़ चुके हैं।

संजय सिंह ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट कहा कि जल्द ही Aam Admi Party देशभर में अपना दायरा बढ़ाएगी। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के कार्य और विकास के एजेंडे को जिस तरह दिल्ली की जनता से अपनाया है, हमारी कोशिश होगी कि इसी एजेंडे देश के अन्य राज्यों तक भी ले जाया जाए।

पढ़िए-दिल्ली हार में BJP के लिए आईं खुशखबरी, आम आदमी पार्टी को हुआ नुकसान

Related News