img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड में बच्चन परिवार का बहुत बड़ा नाम है, बच्चन परिवार के चिराग अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन हो या फिर खुद अमिताभ बच्चन या उनकी पत्नी जया बच्चन, हर कोई हमेशा ही लाइमलाइट में बना रहता है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। आराध्या बहुत प्यारी हैं और बच्चन परिवार की जान आराध्या में ही बसती है, पूरा परिवार आराध्या को बहुत लाड करता है और करे भी क्यों ना, घर की सबसे छोटी सदस्य आराध्या जो हैं।

पढ़िए- इस फोटो की वजह से इंटरनेट पर मच गया तहलका, शादी के एक साल बाद ही ये अभिनेत्री देने वाली हैं ‘Good News’

बता दें कि बीते दिन यानि कि 16 सिंतबर को आराध्या ने अपना 7वां जन्मदिन सेलिब्रिट किया है, अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या को लेकर एक भावुक पोस्ट लिखा और जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अगर बात करें आराध्या के पिता अभिषेक बच्चन की तो अभिषेक ने आराध्या को अब तक का सबसे खास तोहफा दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या दे दिया पिता ने बेटी आराध्या को, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

ये एक पेटिंग है जिसमें आराध्या अपनी मम्मी ऐश्वर्या और पिता अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर आपको खुद ही पता चल गया होगा कि ये तस्वीर कितनी खास है। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा कि “हैप्पी बर्थडे मा लिटिल प्रिसेंसे, मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। मैं ये दुआ करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराते रहें और खुश रहें।” बता दें कि पूरे परिवार ने मिलकर आराध्या के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था और बहुत सारा आशीर्वाद भी दिया था।

फोटो- फाइल