ज्योतिष ग्रहों के अनुसार जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली हैं सफलता!

img

ज्योतिष ग्रहों के अनुसार आजमाएं आज अपना भाग्य जानें अपने ग्रह की चाल 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। तो आइये जानते हैं आज का दिन…….

आज का पंचांग-

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 08:02 बजे तक।

राशिफल

मेष-

रोग या विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष-

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन-

धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक समस्या भी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क-

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलीभूत होगा।

सिंह-

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगें।

कन्या-

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक प्रगति होगी।

तुला-

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय भी मानसिक पीड़ा देगा। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक-

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। लिए गए निर्णय पर दृढ़ता आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगी। स्वास्थ्य के मामले में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।

धनु-

महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर-

किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। नए सबंध बनेंगे।

कुंभ-

रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन-

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Related News