img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों ने मोदी के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। इसके बाद भारतीयों द्वारा शुरू किए गए बायकॉट मालदीव विवाद में कई मशहूर हस्तियां कूद पड़ीं।

बॉलीवुड में अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। मालदीव बनाम लक्षद्वीप विवाद के बीच अब एक टीवी एक्ट्रेस ने अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

मशहूर टीवी हीरोइन अदिति भाटिया इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

अदिति की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया है। एक ने कमेंट किया, 'मालदीव नहीं सिर्फ लक्षद्वीप।' वहीं दूसरे ने कमेंट में लिखा है 'Say No मालदीव को'। ''लक्षद्वीप जाओ'' भी कमेंट किया गया है। कई लोगों ने कमेंट में 'मालदीव टूरिज्म का बहिष्कार करें' भी कहा है।

अदिति ने कई सीरियल्स में काम किया है। वो सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मशहूर हुईं। वो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। अदिति सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

--Advertisement--