अच्छी खासी बारिश के बाद अब सूरज की गर्मी बढ़ा रही मुश्किल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

img

भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ले ली है। बीते माह अच्छी खासी वर्षा के बाद दिल्ली के लोगों के लिए इन दिनों बढ़े पारे में मुश्किल बढ़ा रखी है।

moderate rain

मौसम जानकारों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, किंतु वर्षा के आसार नहीं के बराबर हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से अब तक बारिश ने बिदाई नहीं ली है। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन बाद मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इस बार दिल्ली में मानसून की विदाई में विलंब हुआ है। आमतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 सितंबर को मानसून विदा ले लेता है, किंतु इस बार अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी मानसून गतिविधियां देखने को मिली हैं।

बढ़ रहा टेम्परेचर

आपको बता दें कि अक्टूबर का महीना आने के बाद भी दिल्ली में गर्मी की तपिश ने लोगों को राहत नहीं दी है। दिन में टेम्परेचर चढ़ने से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं उमस से भी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार टेम्परेचर सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जाने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

 

Related News