राज कुंद्रा के बाद इस एक्ट्रेस ने शिल्पा शेट्टी पर लगाया पर बड़ा आरोप, कहा- ‘लड़कियों से जिस्म के साथ…

img

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) इन दिनों राज कुंद्रा मामले में सबसे आगे नज़र आ रही है, आपको बता दें कि हाल ही पॉर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर इसी साल जुलाई में सेक्‍सुअल असॉल्‍ट का आरोप लगाया था। अब शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Shilpa - Raj Kundra Case

वहीँ आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मैंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी तक दी। शर्लिन ने रोते हुए कहा कि अब वह डर-डरके नहीं जी सकतीं।

शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत की ये वजह

गौरतलब है कि वीडियो में शर्लिन राज कुंद्रा के लिए कह रही हैं, ‘लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनस? आपको बिजनसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।’

बता दें कि इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाने के पीछे की वजह के बारे में बताया। वहीँ इसी साल जुलाई में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर शोषण का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि राज कुंद्रा दो साल पहले 2019 में एक दिन अचानक उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ यौन दुराचार किया। शर्लिन ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा ने उन्‍हें जबरन किस किया था। शर्लिन के मुताबिक, उन्होंने राज कुंद्रा को पीछे धक्‍का देने की खूब कोश‍िश की। लेकिन राज नहीं माने और वह डर गई थीं।

Related News