भारत सरकार के इस फैसले के बाद आधे होने जा रहे हैं प्याज के दाम, कीमत जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

img

नई दिल्ली॥ भारतीय बाजार में आयातित प्याज बाजार में पहुंचने लगा है। आयातित प्याज में कुछ प्याज दिल्ली और आंध्र प्रदेश भेजा गया है। इन राज्यों को प्याज के बंदरगाह पर पहुंचने की लागत 57 से 58 रुपए किलो बताई जा रही है।

वहां से निकलकर जब प्याज रिटेल बाजार में पहुंचेंगे तो इनकी कीमत 70 रुपए किलो के आसपास तक हो सकती है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार 290 टन और 500 टन की दो खेप पहले ही मुंबई पहुंच चुकी हैं। हम राज्य सरकारों को यह प्याज बंदरगाह पर 57 से 60 रुपए किलो की लागत के आधार पर दे रहे हैं। प्याज का आयात तुर्की, मिस्र और अफगानिस्तान से किया गया है।

खुदरा कारोबा‎रियों का कहना है कि सरकार अगर बंदरगाह पर आयातित प्याज 60 रुपए किलो में दे रही है तो इसकी खुदरा कीमत 75 से 80 रुपए किलो तक जा सकती है। इस समय देश के प्रमुख शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें 100 रुपए किलो से ऊपर चल रही हैं।

पढ़िए-कैबिनेट के इन मंत्रियों से खुश नहीं हैं पीएम मोदी, जल्द की जा सकती है इनकी छुट्टी और…

हालांकि कुछ हिस्सों में तो प्याज 160 रुपए किलो है। आंध्र प्रदेश और दिल्ली की सरकारों ने प्याज की मांग की थी। उन्होंने आयातित प्याज उठाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुता‎बिक प्याज की और खेप भी रास्ते में है, इनसे घरेलू आपूर्ति सुधारने में मदद मिलेगी।

Related News