img

डेस्क. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी हो गई है। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फोटो शेयर की थी जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। हाल ही में उनकी शादी की एक और नई फोटो आई थी जिसे वेडिंग हेयर स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने शेयर किया था।

दीपिका पादुकोण

अब दोनों की एक और फोटो सामने आई है। इस फोटो में दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस फोटो में दीपिका के हाथों और पैरों में मेहंदी दिख रही है। वहीं रणवीर अपने अलग अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुर्ता पजामा के साथ स्नीकर्स पहन रखे हैं।

बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की फोटो के लिए तो काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिकाऔर रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक सभी दोनों की शादी की फोटो के इंतजार में थे। जैसे ही ये खबर आई कि 15 नवंबर की शाम 6 बजे दोनों स्टार्स फोटो पोस्ट करेंगे तो सभी लोग उनके सोशल अकाउंट पर नजर लगाए बैठे थे। लेकिन रात के 08.11 बजे मिनट में फोटो सामने आई और चंद मिनट में ही इंटरनेट पर कमेंट और लाइक्स की बाढ़ आ गई। दोनों फोटो कोंकणी और सिंधी रस्म के हैं। इन दो फोटो को पाकर फैंस बेहद खुश नजर आए।