बाल्टी में सीधे नमक डालकर लगा रहे हैं पोछा; तुरंत रोक दें, वरना घर में आ सकती है कंगाली!
हर इंसान चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा रहे, क्योंकि घर की सफाई न सिर्फ हमारी सेहत से जुड़ी है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका गहरा महत्व है। वास्तु के अनुसार, घर में फैली गंदगी और अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा (नेगेटिव एनर्जी) का संचार होता है।
इसी नकारात्मकता को दूर करने के लिए अधिकांश घरों में नमक के पानी से पोछा लगाने का ट्रेंड है। मगर क्या आप जानते हैं कि बाल्टी में सीधे नमक डालकर पोछा लगाना एक गलत तरीका है? वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह से पोछा लगाने से आपको इसका पूरा लाभ कभी नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं नमक के पानी से पोछा लगाने का सही और प्रभावी तरीका क्या है।
नमक के पानी से पोछा लगाना क्यों है जरूरी
वास्तु शास्त्र में नमक को किसी चमत्कार से कम नहीं माना गया है। नमक में नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर (नजर दोष) से जुड़ी दूषित तरंगों को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। जब हम सही तरीके से नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो घर के वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसके उलट, घर में मौजूद गंदगी से तनाव, परिवार में चिड़चिड़ापन और बनते कामों में रुकावट जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में नमक का सही इस्तेमाल आपके घर में सुख-शांति ला सकता है।
ज्यादातर लोग कहां कर रहे हैं बड़ी गलती
आमतौर पर घरों में सफाई करते टाइम लोग बाल्टी में नल का सामान्य पानी लेते हैं और ऊपर से एक मुट्ठी साधारण नमक डाल देते हैं। वास्तु जानकारों के मुताबिक, यह तरीका बिल्कुल भी असरदार नहीं है। ठंडे या सामान्य पानी में कच्चा नमक मिलाने से नमक की ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है। इसका पूरा वास्तु लाभ लेने के लिए एक खास प्रक्रिया को अपनाना बेहद जरूरी है।
ये है नमक का पानी तैयार करने का एकदम सही तरीका
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, पोछा लगाने के लिए हमेशा खड़े समुद्री नमक (Sea Salt) या सेंधा नमक (Rock Salt) का ही इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें यह खड़ा नमक डाल दें। अब इस नमक मिले पानी को गैस पर अच्छी तरह उबालें, ताकि नमक पानी के कण-कण में घुल जाए। जब पानी उबल जाए, तो उसे गैस से उतार लें और प्राकृतिक रूप से (अपने आप) कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। वास्तु विज्ञान कहता है कि पानी को उबालने से नमक की सफाई और ऊर्जा सोखने की क्षमता पूरी तरह से एक्टिवेट हो जाती है। जब पानी बिल्कुल ठंडा हो जाए, तभी उस पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं।