करवा चौथ पर महासंयोग: 3 ग्रहों की युति से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धनवर्षा

करवा चौथ पर महासंयोग: 3 ग्रहों की युति से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धनवर्षा

इस बार करवा चौथ का त्योहार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और फलदायी माना जा रहा है। अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घट रही है जिसमें तीन प्रमुख ग्रह- सूर्य, शुक्र और बुध एक साथ तुला राशि में प्रवेश कर विराजमान हैं, जिससे एक शक्तिशाली 'त्रिग्रही योग' का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिर्फ यही नहीं बल्कि तुला राशि में बुध और शुक्र के मिलन से शुभ 'लक्ष्मी नारायण योग' और सूर्य व बुध की युति से राजयोग के समान 'बुधादित्य योग' भी बन रहा है। ग्रहों की इस शुभ स्थिति से जीवन में सुख, अपार समृद्धि, करियर में तरक्की और वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आने के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ये महासंयोग विशेष रूप से 4 भाग्यशाली राशियों के लिए किस्मत के बंद दरवाजे खोलने वाला है। आइए जानते हैं कि वे 4 लकी राशियां कौन सी हैं जिन पर धनवर्षा होने वाली है।

मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग सफलता के नए द्वार खोलेगा। करियर के मोर्चे पर आपको जबरदस्त शुभ परिणाम मिलेंगे और लंबे समय से अटके हुए अहम काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए मुनाफे का अनुकूल समय है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अधिक प्रेमपूर्ण व मधुर होंगे।

वृषभ राशि के लिए यह महासंयोग किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए अचानक धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं और करियर में अप्रत्याशित लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है तो वह आसानी से वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नौकरी में सकारात्मक बदलाव की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में भी अच्छा विस्तार और तगड़ा मुनाफा होगा।

तुला राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास और मान-सम्मान में भारी वृद्धि का है। चूंकि तीनों ग्रह आपकी ही राशि में विराजमान हैं इसलिए भाग्य का आपको हर कदम पर पूरा साथ मिलेगा। आपके लिए कई अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ होने के शुभ योग बन रहे हैं। समाज में आपका रुतबा और प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारियों को व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी काफी इजाफा होगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ज्योतिषीय योग अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी आय के साधनों में तेजी से बढ़ोतरी होगी और करियर में प्रमोशन के पक्के रास्ते खुलेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें शानदार सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा नई और मनचाही नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। बिजनेसमैन किसी बड़ी और लाभकारी डील को फाइनल कर भारी मुनाफा कमा सकते हैं।