रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा – केशव प्रसाद मौर्य

रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा – केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, साहस और बलिदान की ऐसी अमर गाथा है, जो युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

श्री मौर्य ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध रणभूमि में अद्भुत वीरता का परिचय देकर यह सिद्ध कर दिया था कि मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए भारत की बेटियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से विदेशी सत्ता को चुनौती दी तथा स्वतंत्रता की अलख जगाकर देशवासियों में अन्याय और दमन के विरुद्ध संघर्ष का जज्बा पैदा किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपने प्राणों तक का उत्सर्ग कर दिया। उनका संघर्ष केवल एक ऐतिहासिक युद्ध नहीं, बल्कि देश की आजादी, आत्मसम्मान और स्वाधीनता के लिए भारतीय जनमानस के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जिस निर्भीकता और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में अद्वितीय है।

Tags: