पीएमजीएसवाई-4 की स्वीकृत सड़कों की निविदा प्रक्रिया तत्काल शुरू कर समयसीमा में निर्माण पूरा करें अधिकारी : केशव प्रसाद मौर्य

पीएमजीएसवाई-4 की स्वीकृत सड़कों की निविदा प्रक्रिया तत्काल शुरू कर समयसीमा में निर्माण पूरा करें अधिकारी : केशव प्रसाद मौर्य

श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब न दंगा प्रदेश बनने दिया जाएगा और न गुंडा प्रदेश। अपराधियों को खुली छूट नहीं मिलेगी और न ही उन्हें छुट्टा घूमने दिया जाएगा। जिसने अपराध किया है, जिसने भ्रष्टाचार किया है और जिसने कानून का उल्लंघन किया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। प्रदेश में कानून का राज है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी की पदयात्रा हो, रथयात्रा हो, साइकिल यात्रा हो, उसकी सरकार हो या पार्टी की राजनीति, जनता का अनुभव रहा है कि इनके कार्यकाल और राजनीतिक गतिविधियों में लोगों को नुकसान पहुंचा है। किसी भी घटना में यदि लोगों को कुचलने, चोट पहुंचाने या जान गंवाने जैसी परिस्थितियां सामने आती हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच होगी। मुकदमा दर्ज कर जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह याद रखना चाहिए कि (मो. आजम) जमानत पर हैं। माननीय न्यायालय ने उन्हें जमानत दी है, हमें न्यायालय के निर्णय पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन जमानत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि किसी के अपराध या आरोपों को भुला दिया जाए। जिन्होंने ने भारत माता को 'डायन' कहा था और भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसे व्यक्ति का इस तरह महिमामंडन करके अखिलेश यादव आखिर प्रदेश की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं? (आजम खान) स्वागत किसी बड़ी उपलब्धि या पदक जीतकर लौटने वाले व्यक्ति की तरह कर रहे हैं। भारत माता का अपमान करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति का महिमामंडन करना समाजवादी पार्टी की सोच और उसकी राजनीति को उजागर करता है। केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसे कृत्यों का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है। किसी को भी राजनीतिक संरक्षण की आड़ में कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।

Tags: