धनतेरस पर सिर्फ चांदी का सिक्का खरीदकर मत रख देना लॉकर में, तिजोरी भरनी है तो घर ले आएं ये 5 चमत्कारी चीजें

धनतेरस पर सिर्फ चांदी का सिक्का खरीदकर मत रख देना लॉकर में, तिजोरी भरनी है तो घर ले आएं ये 5 चमत्कारी चीजें

धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और खरीदारी के लिए बर्तनों से लेकर सोने-चांदी के काउंटरों तक लंबी कतारें लग जाती हैं। आमतौर पर लगभग हर परिवार में धनतेरस के दिन एक चांदी का सिक्का खरीदने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। लेकिन हर साल सिर्फ सिक्का खरीदकर लॉकर में बंद कर देने के बजाय इस बार आप चांदी के ऐसे उपयोगी और पवित्र विकल्प चुन सकते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से सुख-समृद्धि तो लाएंगे ही, साथ ही रोजमर्रा या पूजा-पाठ में नियमित इस्तेमाल भी किए जा सकेंगे। सर्राफा बाजार में इस समय कम बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के कई खूबसूरत सिल्वर आइटम उपलब्ध हैं।

शास्त्रों में माना गया है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे पहले घर की महिलाओं का सम्मान और उन्हें प्रसन्न रखना जरूरी है। ऐसे में इस धनतेरस अपनी पत्नी, मां या बहन के लिए चांदी की पायल या बिछिया की खरीदारी एक शानदार और उपयोगी विकल्प है। यह न सिर्फ महिलाओं के सजने-संवरने के काम आती है, बल्कि भारतीय परंपरा में चांदी की पायल और बिछिया को सौभाग्य व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

चांदी की कटोरी और चम्मच बेहद शुभ खरीदारी मानी जाती है

पूजा घर और दैनिक उपयोग के लिहाज से चांदी की कटोरी और चम्मच बेहद शुभ खरीदारी मानी जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चांदी के बर्तनों में देवी-देवताओं को भोग लगाना या आचमनी के लिए छोटी चांदी की चम्मच का इस्तेमाल करना अत्यंत पवित्र होता है। यह घर में अन्न और धन की बरकत बनाए रखने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा, यदि आप घर के मंदिर को नया रूप देना चाहते हैं या किसी प्रियजन को मूल्यवान उपहार देना चाहते हैं, तो चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। सर्राफा बाजार में हल्के वजन से लेकर भारी नक्काशीदार प्रतिमाएं हर बजट में आसानी से मिल जाती हैं।

आजकल ट्रेंडी और मिनिमल सिल्वर ज्वेलरी का चलन तेजी से बढ़ा है, जिसमें महिलाएं और युवा लड़कियां सोने के बजाय चांदी की अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन या ईयररिंग्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में आधुनिक डिजाइन वाली चांदी की ज्वेलरी गिफ्ट करना एक स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली फैसला साबित हो सकता है। वहीं व्यावसायिक तरक्की और वास्तु सुधार के लिए धनतेरस पर चांदी का श्री यंत्र या मां लक्ष्मी के चांदी के चरण पादुका खरीदना विशेष फलदायी माना जाता है। खासतौर पर दुकान, ऑफिस या तिजोरी में चांदी के लक्ष्मी चरण और श्री यंत्र स्थापित करने से व्यापार में उन्नति और धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होते हैं।