शरीर के अंदर चुपचाप बढ़ रही है सूजन; बिना दवा के ठीक करें ये 4 ड्रिंक्स, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

शरीर के अंदर चुपचाप बढ़ रही है सूजन; बिना दवा के ठीक करें ये 4 ड्रिंक्स, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण शरीर में अंदरूनी सूजन यानी क्रोनिक इंफ्लेमेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यदि इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह आर्थराइटिस, दिल से जुड़ी बीमारियों और मेटाबॉलिक विकारों जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। 

पुणे स्थित प्रसिद्ध इनामदार हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अभय सिंह के मुताबिक, बिना दवाओं के केवल खानपान में कुछ साधारण और घरेलू ड्रिंक्स शामिल करके शरीर की सूजन को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। 

इसमें सबसे पहला और असरदार उपाय है अदरक का पानी, जिसमें मौजूद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के ऊतकों में जमा सूजन को तेजी से कम करते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक कप पानी में अदरक के ताजे टुकड़े डालकर अच्छी तरह उबाल लें और फिर हल्का गुनगुना रहने पर इसका सेवन करें।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी भी इंफ्लेमेशन को जड़ से खत्म करने में बेहद मददगार साबित होती है। इसमें मौजूद शक्तिशाली तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को होने वाले नुकसान पर रोक लगती है और सूजन नियंत्रित रहती है; इसके लिए रोजाना सीमित मात्रा में ग्रीन टी पीना बेहद गुणकारी है।

वहीं विटामिन C का पावरहाउस माना जाने वाला आंवला जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ फ्री रेडिकल्स से लड़कर सूजन मिटाता है। 

ताजे आंवले को पीसकर उसमें चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीने से पाचन और सूजन दोनों में तुरंत राहत मिलती है। 

इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और उच्च एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चिया सीड्स का पानी भी शरीर के आंतरिक अंगों की सूजन घटाने और संपूर्ण स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प माना जाता है।