सपा कार्यालय से अखिलेश और डिंपल की तस्वीर गायब, कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

img

उत्तर प्रदेश॥ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश एवं डिंपल यादव के फोटो गायब मिली। जिससे नेताओं में हड़कंप मच हुआ है। यह तस्वीर बरेली के सपा कार्यालय में पिछले साल ही लगायी गईं थीं। इसमें कार्यालय की दीवारों पर अखिलेश यादव और डिंपल के अलावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, डॉ. राम मनोहर लोहिया, सहित कई सपा नेताओं के बड़े-बड़े फोटो लगवाए गए थे।

दरअसल, मिशन कंपाउंड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर लगभग डेढ़ साल पहले सौंदर्यीकरण हुआ था। सपाइयों में चर्चा है कि पिछले साल ही लगे इन फोटो को सौंदर्यीकरण के नाम पर बजट खपाने के लिए हटाया गया है। यह फोटो तत्कालीन जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में लग़वाए थे। उस वक्त इस कार्य पर लगभग 5 लाख रुपए खर्च हुए थे।

पढ़िए-47 साल पुरानी परंपरा को तोड़कर नया इतिहास लिखेंगे मुख्यमंत्री फडणवीस!

हालांकि शुभलेश यादव ने बताया कि कार्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए पार्टी से कोई बजट नहीं आता है। पहले भी मैंने सौंदर्यीकरण कराया था। मेरी या किसी भी सपा नेता की हिम्मत नहीं है कि कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर हटा दें। बंदरों ने फोटो फाड़ दिए थे इसलिए उन्हें हटाया गया है।

Related News