अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- जनता के कितने बिलों का॰॰॰

img

लखनऊ॥ उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की BJP सरकार को घेरने का प्रयास किया।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने आज सुबह किये ट्वीट में कहा कि उप्र की BJP सरकार ने बड़े जोर शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट उपचार का खर्चा देगी। अब BJP सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है।

उन्होंने कहा कि BJP सरकार जनता के सामने आंकड़े रखे। साथ ही सरकार ‘ब्लैक फंगस’ के भी मुफ़्त इलाज की तत्काल घोषणा करे।

ज्ञात करा दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कोविड संकटकाल में लगातार प्रदेश सरकार को घेरे में लेने से जुड़े बयान जारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव स्वयं ही प्रवक्ता की भूमिका भी निभा रहे हैं।

Related News