YES BANK की चक्कर में अब लपेटे में आए अंबानी, ED ने किया कुछ ऐसा

img

नई दिल्ली॥ YES BANK प्रमोटर राणा कपूर के विरूद्ध मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अम्बानी को समन भेजा है। अनिल के ग्रुप की कई कंपनियां उन बड़ी कंपनियों की लिस्ट में हैं, जिनको दिया गया कर्ज बैड लोन की लिस्ट में पहुंच गया। इन कंपनियों ने YES BANK से कर्ज लिया था, जो लौटाया नहीं गया।

ऐसी खबरें हैं कि अनिल अम्बानी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी है। ऐसे में उन्हें नई तारीख दी जा सकती है। अनिल अम्बानी ग्रुप की कंपनियों ने YES BANK से करीब 12800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जो एनपीए में तब्दील हो गया। 6 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि YES BANK से कर्ज लेने वालों में अनिल अम्बानी ग्रुप, ऐस्सल, आईएलफएस, डीएचएफएल और वोडाफोन प्रमुख थे। अफसरों ने बताया कि उन सभी बड़ी कंपनियों के प्रमोटरों को बुलाया गया है जिनको दिए गए लोन एनपीए में तब्दील हुए।

पढि़ए-यदि Corona Virus से होती है मौत, तो इतने लाख रुपए देगी सरकार, जानें बड़ा फैसला

अफसरों ने बताया कि अनिल अम्बानी का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्टके तहत रिकॉर्ड किया जाएगा। YES BANK के प्रमोटर 62 वर्षीय राणा कपूर ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी ने राणा. उनके परिवार और कई अन्य पर लोन दिलाकर 4300 करोड़ रुपए की रिश्वत का आरोप लगाया है। बाद में ये लोन्स एनपीए में तब्दील हो गए।

Related News