अंबानी या अडानी कौन बना एशिया का अरबपति नंबर वन, जानें कौन है दूसरे पायदान पर

img

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सिर पर एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज आ गया है। हालांकि एक दिन पहले ही अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति की लिस्ट में पहले पायदान पर थे। गौतम अडानी को ये सफलता पहली बार हासिल हुई थी। हालांकि दोनों की संपत्तियों में बहुत अधिक अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। आज एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति की पोजीशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

AMBANI-ADANI

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की तरफ से जारी की गयी ताजा लिस्ट पर गौर करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 89.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं जबकि गौतम अडानी 89.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं चीन के झोंग शानशान ने तीसरा नबंर हासिल किया है।

किसकी कितनी दौलत

एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर बिजनेसमैन गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे बड़े अरबपति का खिताब प्राप्त किया है। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है जबकि गौतम अडानी की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।
हालांकि, दौलत आंकने वाली वेबसाइट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने अभी अरबपतियों की रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। इस वेबसाइट पर अब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ही एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर है और वह विश्व भर में 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 88.8 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी की रैंकिंग दुनिया भर में 13वीं है।

Related News