अमेरिका बोला: COVID-19 से नुकसान के लिए चीन से वसूलेंगे 12 लाख करोड़ से ज्यादा रूपए, वरना॰॰॰

img

न्यूयॉर्क॥ जर्मनी के एक अखबार ने हिसाब लगाया था कि COVID-19 से हुए नुकसान के बदले चीन पर करीब 162 बिलियन डॉलर (करीब 12 लाख करोड़ रुपये) का हर्जाना बनता है। अब अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका कोरोना से हुए नुकसान के लिए चीन को 162 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का बिल भेज सकता है।

US CHINA

खबर के अनुसार, ट्रम्प का मानना है कि चीन COVID-19 के प्रसार को पहले ही रोक सकता था। सोमवार को जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वे जर्मनी के अखबार की तरह चीन को बिल भेजने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा- ‘जर्मनी इस बारे में सोच रहा है। हम भी देख रहे हैं। हम जर्मनी से भी ज्यादा रकम के बारे में विचार कर रहे हैं।’

ट्रम्प ने ये भी कहा कि चीन को कितने डॉलर का बिल भेजा जाएगा, इसको लेकर वे आखिरी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। लेकिन यह रकम काफी बड़ी होगी। ट्रम्प ने ये भी कहा कि अमेरिका COVID-19 मामले में चीन के एक्शन की जांच भी कर रहा है। इस वायरस को पहले ही चीन में रोका जा सकता था। इससे पहले ट्रम्प COVID-19 को चीनी वायरस भी कह चुके हैं जिस पर चीन ने ऐतराज जताया था।

COVID-19 की वजह से विश्व के कई देशों में पूरी तरह लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसकी वजह से इकोनॉमी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई देशों को लाखों अरब रुपए का नुकसान हुआ है। अमेरिका में COVID-19 की वजह से करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं और कई अमेरिकी राज्यों में लॉकडाउन के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग ट्रम्प से बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं।

पढि़ए-CORONA संकट के बीच अब UAE ने भी फैलाए भारत के सामने हाथ, मांगी ये चीज॰॰॰

बीते सप्ताह जर्मनी के अखबार Bild ने चीन से हर्जाना लेने के लिए अनुमानित रकम का ब्यौरा प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि COVID-19 की वजह से जर्मनी को 162 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि, जर्मनी की सरकार ने अखबार के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई थी।

Related News