अमेरिका ने चीन पर कसा तंज, कहा- चीनियों को इन कामों पर ध्यान नहीं देना चाहिए

img

न्यूयॉर्क॥ COVID-19 संकट का कहर विश्व में सबसे ज्यादा अमेरिका पर बरपा है। यहां अब तक लगभग 14 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यूएसए में COVID-19 के संक्रमण के चलते 1754 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ यहां मरने वालों का कुल आंकड़ा 85,813 पहुंच गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है।

CoronaVIRUS Trump said attack on China

आपको बता दें कि यूएसए में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों का COVID-19 टेस्ट करवाया जा चुका है। एक तरफ यूएसए में COVID-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी सरकार का चीन पर हमलावर रुख जारी है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की तरफ से एक बार फिर चीन को आड़े हाथों लिया गया है।

माइक पोम्पियो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीन या उसके साथियों को COVID-19 की वैक्सीन की शोध चुराने पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हम इसकी कड़ी निन्दा करते हैं और आग्रह करते हैं कि इस तरह की गतिविधियों को रोका जाए।

पढि़ए-भूला पाकिस्तान, हिंदुस्तान का गिलगित-बाल्टिस्तान

एक अन्य ट्वीट में यूएसए के विदेश मंत्री ने लिखा कि चीन वो देश है जहां इस वायरस का जन्म हुआ और उसी के कारण पूरे विश्व में ये वायरस फैला है। चीन ने दुनिया को COVID-19 से सम्बंधित जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया, जिससे आज ये मुश्किल पैदा हुई।

Related News