अमेरिकी हवाई हमले ने बढ़ाई हिंदुस्तान की टेंशन, होने जा रहा है इतना बड़ा नुकसान

img

नई दिल्ली॥ अमेरिकी हवाई हमले ने हिंदुस्तान की टेंशन बढ़ा दी है, जिसका नुकसान हिंदुस्तानीयों को उठाना पड़ सकता है। आईये जानते आखिर हिंदुस्तान कौन सा नुकसान हुआ है और क्यों। दरअसल, ईराक में अमेरिकी हवाई हमले होने के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ गई है।

जिसकी वजह से कच्चे तेल की आवाजाही बाधित हो गई है। जिसका प्रभाव कच्चे तेल के दाम में देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद से कच्चे तेल के दाम में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद ब्रेंट कच्चे तेल के रेट 68 डॉलर के पार चले गए हैं। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 63 डॉलर पर पहुंच गए हैं।

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 70 पार भी पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि कच्चे तेल के दाम में इजाफे से हिंदुस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम में महंगाई देखने को मिलती है।

पढ़िएःये शख्स ट्रंप को दे चुका था खुली धमकी, थर-थर कांप उठा था अमेरिका…और अब हुआ खात्मा

हिंदुस्तान विश्व में सबसे अधिक कच्चे तेल के आयातक देशों में से एक है। ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में इजाफा होगा तो हिंदुस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिलेगा। मतलब स्पष्ट है कि जनवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम नए स्तर पर पहुंच सकते हैं। तो वहीं भारत में पेट्रोल की कीमते बढ़ सकती हैं।

Related News