लखनऊ कोर्ट में क्यों और किसके कहने पर हुई गैंगस्टर जीवा की हत्या, हो गया खुलासा!

img

लखनऊ में बुधवार को हुए संजीव जीवा हत्याकांड में अब सबसे अहम खुलासा हुआ है। संजीव जीवा की हत्या क्यों की गई ये सवाल तमाम लोगों के जेहन में था। अब इस बात का पता चल गया है। इसकी वजह जाने से पहले ये समझते हैं कि पूरा मामला क्या था।

दरअसल बुधवार को लखनऊ के कोर्ट रूम में पेशी पे आए संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को कोर्ट के रूम के अंदर ही गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना से कोर्ट रूम में भगदड़ मच गई। गोली मारने के आरोप में आनंद विजय यादव नाम के युवक को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस के अनुसार आनन्द यादव विजय यादव पर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज है। सूत्रों का दावा है कि आनंद आजमगढ़ में मिठाई की दुकान में काम करता था। वह आजमगढ़ से ही एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था, इस मामले में उसके ऊपर केस दर्ज किया गया था।

हालांकि इन मुकदमों और आनंद के बैकग्राउंड से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि आनंद ने किसी के कहने पर ही ये हत्या की होगी। अब सवाल उठ रहा था कि आखिर ये हत्या किसने करवाई और इसके पीछे मकसद क्या था? इस मामले में सूत्रों ने दावा किया है कि गैंगवॉर के चलते संजीव जीवा की हत्या की गई।

अपराध की दुनिया में वर्चस्व इस हत्या के पीछे सबसे अहम मकसद था। इस मामले में शक की सुई गैंगस्टर सुनील लाठी की तरफ घूम रही है।

दरअसल, गैंगस्टर सुनील लाठी और संजीव जीवा में पुरानी अदावत थी, मुन्ना बजरंगी के करीबी होने के चलते दोनों में दुश्मनी हुई थी। सुनील लाठी पर ही मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या करवाने का भी आरोप है।

 

Related News