इंसानी जाति पर मंडराया एक और खतरा, नासा ने अंतरिक्ष से जो देखा उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया

img

वर्तमान समय पूरी इंसानी जाति तथा पृथ्वी के लिए बहुत बड़े खतरे का दौर साबित हो रहा है। एक के बाद एक खतरनाक खबरें इंसानी वजूद पर खतरे की तरह मंडराती नज़र आ रही हैं। तो वहीं नासा ने ऐसे ही एक जानकारी लोगों के साथ शेयर की है।

जानकारी के तहत नासा द्वारा कुछ ऐसी जानकारी साझा की गई है, जो किसी बड़े संकट का संकेत लग रही हैं। दरअसल, नासा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक विशालकाय ग्लेशियर की तस्वीर पोस्ट की है, जो धीरे-धीरे पिघल रहा है।

तस्वीर फ्रांस के एस्ट्रोनॉट थॉमस पेसकुएट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ली है। जिस ग्लेशियर की ये तस्वीर है, उसका नाम है अपसाला ग्लेशियर। यह अर्जेंटीना और चिली के दक्षिणी पतागोनियन आइसफील्ड का तीसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। NASA ने बताया है कि ये ग्लेशियर रोजाना सिमटता जा रहा है।

नासा की माने तो ये बात स्पेस यात्रियों तथा धरती अवलोकन करने वाले उन उपग्रहों द्वारा नोटिस की गई है, जो जलवायु में हो रही प्रगति की निगरानी में साइंटिस्टों की मदद करते हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जलवायु संकट की वजह से अपसाला ग्लेशियर के बड़े टुकड़े टूट कर इससे अलग हो रहे हैं, जिससे इस ग्लेशियर का आकर सिमट रहा है। जोकि खतरे का सबब बन सकती है।

 

Related News