मां की बरसी पर छलके अर्जुन कपूर के आंसू, फोटो शेयर कर लिखा ये इमोशनल पोस्ट

img

एक्टर अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपनी मां मोना कपूर को याद कर इंस्टा पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को गुजरे 9 साल हो गए हैं। उनकी बरसी पर एक्टर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक हंसती हुई तस्वीर शेयर की है। साथ ही अर्जुन ने इमोशनल कर देने वाला नोट भी लिखा है।

arjun kapoor shared a emotional post

एक्टर अर्जुन ने लिखा-‘9 साल गुजर चुके हैं, ये ठीक नहीं है ना.. मैं आपको मिस करता हूं वापस आ जाओ ना मां प्लीज। मैं अपकी फिक्र करना मिस करता हूं, अपने फोन में आपका नाम रिंग होते हुए देखना मिस करता हूँ, घर वापस आकर आपको देखना मिस करता हूँ, मैं आपकी हंसी मिस करता हूँ, मैं आपकी सुगंन्ध मिस करता हूँ, अपने कानों में आपकी गूंजती हुई आवाज में आपका अर्जुन कहना मिस करता हूँ, मैं आपको बहुत ज्यादा मिस करता हूँ माँ। उम्मीद करता हूँ आप जहां भी होंगी ठीक होंगी, मैं भी ठीक होने की कोशिश कर रहा हूँ। ज्यादातर मैं मैनेज कर लेता हूँ, लेकिन आपको मिस करता हूँ… वापस आ जाओ ना!’

अर्जुन की मां बिजनेस वूमेन और प्रोड्यूसर भी थी

अभिनेता अर्जुन का ये पोस्ट बहुत इमोशनल कर देने वाला है। उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं और उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। अर्जुन अक्सर अपनी माँ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मोना कपूर एक बिजनेस वूमेन और प्रोड्यूसर थी। वह मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं।

अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक ‘बिजनेस एड्स’ और ‘मशीन एक्सपोर्ट्स’ संभाला। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया। उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया। मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन बोनी की जिंदगी में श्रीदेवी की एंट्री के बाद साल 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया।

बोनी कपूर से की थी शादी

तलाक के तुरंत बाद बोनी कपूर ने जहां श्रीदेवी से शादी कर ली ,वहीं मोना कपूर ने अकेले ही अपने दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला की परवरिश की थी। एक्टर अर्जुन कपूर की माँ और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और आज से नौ साल पहले इस बीमारी के कारण 25 मार्च, 2012 को उनका निधन हो गया था।

Related News