img

14 जुलाई 2023 की दोपहर 02:35 बजे पर चन्द्रयान 3 की लॉन्चिंग का वक्त निर्धारित किया जा चुका है। यह भारत का तीसरा मून मिशन है। इसरो के बीएस थ्री रॉकेट से चंद्रयान को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से होगी। आपको बता दें कि भारत दूसरी बार यह प्रयास करना चाहेगा कि वह चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा सके।

साथ ही इसरो की कोशिश यही है कि वह इस बार रोवर को चांद की सतह पर चला सके। इसरो चंद्रयान तीन मिशन को लेकर काफी आश्वस्त भी है और इसके पीछे कई वजहें भी हैं।

बता दें कि चंद्रयान दो के रास्ते पर ही चंद्रयान तीन बनेगा और इसकी लैंडिंग साइट भी चंद्रमा के साउथ पोल पर रखी गई है। ऑर्बिटर नहीं होने की वजह से इस बार क्रैश होने का खतरा भी काफी कम है। गौर करने वाली बात यह है कि चंद्रयान दो का ऑर्बिटर अभी चांद का चक्कर लगा रहा है और चंद्रयान तीन को उसी ऑर्बिटर से कनेक्ट किया जाएगा।

मंगल हो या चांद इससे जुड़ी नई खोज और जानकारियां युवाओं को काफी प्रेरित करती हैं और वे स्पेस साइंस में करियर बनाने में काफी मददगार भी साबित होती हैं। इसके अलावा जियो पॉलिटिक्स का भी इससे सीधा कनेक्शन है। जानकारी के मुताबिक भारत का पड़ोसी देश चीन और सुपरपावर अमेरिका चांद पर स्थाई अड्डे बनाने की तैयारी भी कर रहा है। इस वजह से भी भारत इस मिशन में किसी से भी पीछे नहीं रहना चाहेगा।

--Advertisement--