असम के 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, 9,26,059 लोग प्रभावित

img

गुवाहाटी। असम व पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बरसात की वजह से असम के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह राज्य में बाढ़ की दूसरी लहर है। पहली बाढ़ में 20 से अधिक जिले प्रभावित हुए थे।

asam floods

केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार निमातीघाट (जोरहाट), तेजपुर (शोणितपुर), गुवाहाटी (कामरूप), ग्वालपारा, धुबरी में ब्रह्मपुत्र; चेनिमारी (डिब्रूगढ़) में बूढ़ी दिहिंग; नुमालीगढ़ (गोलाघाट) में धनसिरी; एनटी रोड क्रॉसिंग (शोणितपुर) जिया भराली; कामपुर (नगांव) में कपिली; एनएच रोड क्रॉसिंग (कामरूप) में पुठिमारी; एनटी रोड क्रॉसिंग (नलबाड़ी) पगलादिया; एनएच रोड क्रॉसिंग (बरपेटा) में मानस; रोड ब्रिज (धुबरी) में बेकी और गेलेकी एनी (धुबरी) संकोष नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

विदेश मंत्री के बेटे के संगठन ने चीन से लिया 3 करोड़ का दान, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार की देर शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदालगुरी, दरंग, नलबाड़ी, बरपेटा, बंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, मोरीगांव, होजाई, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, वेस्ट कार्बी आंग्लांग जिला के 67 राजस्व सर्किल के 2071 गांवों के 9,26,059 लोग प्रभावित हुए हैं।

अलीगढ़ में CMO व AD कार्यालय के दो कर्मचारी सहित ये 17 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

बाढ़ से 21 जिलों के 68,806.73 हेक्टयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 193 राहत शिविर बनाए गए हैं। वहीं लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के लिए 27,308 शिविर खोले गए हैं। बाढ़ में रविवार को 02 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस की बाढ़ में अब तक 06 लोगों की मौत हो गई है।

मिशन सागर: INS केसरी पांच देशों की यात्रा से 55 दिनों बाद भारत लौटा

बाढ़ के चलते 5,86,407 बड़े जानवर, 3,08,866 छोटे जानवर तथा 6,32,559 पोल्ट्री बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से अब तक विभिन्न तरह के 319 संपत्तियों का नुकसान हुआ है।

UP: सेना में भर्ती कराने वाले फर्जी गैंग के सरगना समेत चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, सर्किल अधिकारी, स्थानीय नागरिक, सिविल डिफेंस, आईडब्ल्यूटी की टीमों को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को 61 नावें तैनात की गई थीं। बाढ़ में फंसे 9303 लोगों को बाहर निकलाकर सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावितों के बीच सरकार की ओर से 977.92 क्वींटल चावल, 175.97 क्वींटल दाल, 52.43 क्वींटल नमक और 2195.92 लीटर सरसों के तेल के अलावा अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया है। बाढ़ के चलते कई सड़कें, बांस व आरसीसी के कई पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

Related News