विदेश मंत्री के बेटे के संगठन ने चीन से लिया 3 करोड़ का दान, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

img

पूरे देश में चीन से विवाद के चलते चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की मुहिम चल रही है। वहीँ ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे पत्रों का भी जिक्र किया, जिनमें चीनी सामान के इस्तेमाल न करने का संकल्प लेने का जिक्र किया गया था। चीन से चंदा लेने का आरोप झेल रही कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी घेरे में आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

maharashtra govt minister

NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र अह्वाड ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ‘स्वघोषित देशभक्त’ चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बेटे के संगठन ने चीन से 3 करोड़ रुपये का दान लिया। NCP नेता जितेंद्र इतने पर ही नहीं रुके।

मिशन सागर: INS केसरी पांच देशों की यात्रा से 55 दिनों बाद भारत लौटा

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को भी लपेटे में ले लिया और आरोप लगाया कि डोभाल से संबंधित संगठन भी चीनी संगठनों से जुड़ा हुआ है। वे अब चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की बात करते हैं। गौरतलब है कि चीन से लद्दाख में चल रहे तनाव को लेकर विपक्षी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। वहीँ भाजपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

UP: ढाई सौ मजदूरों का जत्था मुख्यमंत्री से मिलने पैदल करेगा कूच

बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि राजीव गांधी फाउंडेशन में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था। साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर चीन से डोनेशन लेने का भी आरोप लगाया था। अब जितेंद्र अह्वाड ने चीन से डोनेशन को लेकर ही केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पिछले दिनों ही यह कहा था कि चीन से तनाव को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है।

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 5493 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,64,626

शरद पवार ने सीधे-सीधे बिना किसी का नाम लिए अपनी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को यह संदेश भी दिया था कि हमें 1962 नहीं भूलना चाहिए। बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी इलाके में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गये थे। इस घटना के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार पर हमलावर हैं।

Related News