अभी- अभी- 200 रुपए की नोटों पर लगा बैन, खबर लगते ही जनता में मचा हड़कंप

img

काठमांडू ।। हिंदुस्तान के पड़ोसी मुल्क नेपाल में सरकार द्वारा भारतीय बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। 2,000 व 5,00 के नोट पर प्रतिबंध के बाद अब 200 के नोट पर भी बैन लगा दिया गया है।

नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने बीते कल को काठमांडू में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारतीय 200 रुपए के नोटों पर बैन लगाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब 2,000, 500 और 200 के भारतीय नोट नेपाल के किसी भी सरकारी, अर्ध सरकारी या व्यापारिक संस्थानों में मान्य नहीं होंगे।

पड़िए-मैच से पहले जो रूट ने कहा- ऐसा किए बिना टीम इंडिया को हराया नहीं जा सकता है, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय नोटों पर लगाए गए बैन की वजह नेपाल में निरंतर पकड़े जा रहे नकली नोट बताए जा रहे हैं। ये भी बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिकों के पास नकली और असली नोट को पहचानने का कोई भी आधार नहीं है। इससे नकली भारतीय नोटों को पहचाने में बहुत कठिनाई होती थी। सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने मीडिया को बताया कि नेपाल में भारतीय बड़े जाली नोट पकड़े जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस पर रोक लगाई गई है।

फोटो- फाइल

Related News