बाइडेन ने भारतीय मूल की किरण आहूजा को सौंपी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अमेरिका में करेंगी॰॰॰

img

न्यूयॉर्क॥ अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी किरण अहूजा को पर्सनल मैनेजमेंट ऑफिस का अध्यक्ष चुना है। यह महत्वपूर्ण एजेंसी है जो संघीय नागरिकों की देखरेख करती है। किरण मूल रूप से भारत से हैं और जॉर्जिया में पली-बढ़ी हैं। वह पेशे से वकील हैं। किरण ने अटलांटा के स्पेलमैन कॉलेज से बैचेलर डिग्री ली है।

kiran ahuja

किरण के अलावा प्रेसिडेंट बाइडेन ने 24 भारतीय-अमेरिकी लोगों की बड़े पदों पर नियुक्ति की है। इन लोगों में नीरा टंडन भी शामिल हैं जिन्हें ऑफिस ऑफ बजट एंड मैनेजमेंट के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

आपको बता दें कि अमरीका में बाइडन सत्ता में आने के बाद ट्रम्प की नागरिकता सम्बंधी एक फैसले को पलट दिया है। इसके साथ ही नागरिकता संबंधी परीक्षा पर प्रचीन व्यवस्था बहाल कर दी है। इससे सभी पात्र लोगों के लिए अमेरिकी नागरिकता पाने की राह आसान हो सकती है। इससे 5 लाख भारतीयों को लाभ होगा।

 

 

Related News