बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स में हुए भर्ती, अब ऐसा हाल

img

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बुधबार को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि फिलहाल मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ ज्ञात हो कि इस बीच गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मनमोहन सिंह का हाल जानने एम्स अस्पताल पहुंचे।

Manmohan Singh

आपको बता दें कि मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत और लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत के बाद उन्हें शाम 6:15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।बता दें कि 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। वहीं, इसी साल 19 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

वहीँ इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूके में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Related News