बड़ा सवाल- क्‍या प्रियंका गांधी के महिला केंद्रित वादे केवल उत्तर प्रदेश इलेक्शन के लिए हैं? जानें हकीकत

img

यूपी विधानसभा इलेक्शन-2022 से पूर्व कांग्रेस पार्टी को राज्य में पुनजीर्वित करने में प्रियंका गांधी जुटी हुई हैं। इसी के अंतर्गत प्रियंका गांधी ने वादा किया है कि इलेक्शन में 40 फीसदी प्रत्याशी महिलाएं होंगी और यदि यूपी में सरकार बनती है तो नौकरियों में समान कोटा मिलेगा।

Priyanka Gandhi

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेत्री प्रियंका यूपी में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए और कई महिला केंद्रित वादे किए हैं। प्रियंका गांधी के महिला केंद्रित वादे केवल उत्तर प्रदेश इलेक्शन के लिए थे? या नेशनल लेवल पर इसे लागू किया जाएगा?

मीडिया के मुताबिक कांग्रेस के दो नेताओं ने कहा यूपी विधानसभा इलेक्शन से पूर्व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के महिला-केंद्रित वादों को नेशनल लेवल पर पूरी तरह से दोहराने की संभावना नहीं है, ये फिलहाल अभी के लिए हैं।

तो वहीं कांग्रेस के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अभी तक सिर्फ यूपी इलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए चुनावी वादे किए गए हैं। प्रियंका गांधी के महिला केंद्रित वादे सिर्फ यूपी इलेक्शन के लिए थे।

 

Related News