झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम में BJP को बड़ा झटका, अचानक रघुवर दास ने किया बड़ा ऐलान

img

नई दिल्ली॥ झारखंड चुनाव परिणाम 2019 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-JMM गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है, जबकि BJP बहुमत से बहुत पीछे नजर आ रही है। अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-JMM-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आ़़तिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

रुझानों से स्पष्ट है कि अब कांग्रेस-JMM गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और JMM के हेमंत सोरेन सीएम बन सकते हैं। रुझानों के मुताबिक, BJP ने सत्ता गंवा दी है और उसे 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

हालांकि चुनाव परिणामों के रुझानों पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि अभी परिणाम स्पष्ट नहीं है लेकिन जश्न तो कोई भी मना सकता है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं और BJP के नेतृत्व में सरकार बननी तय है।

मुख्य़मंत्री ने बताया कि जश्न कोई भी मना सकता है। रिजल्ट आने पर ही समीक्षा कर सकते हैं। अभी तीसरा राउंड ही चल रहा है, इसलिए मैं इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। हम जीत रहे हैं और सरकार भी BJP के नेतृत्व में बनाएंगे।

पढ़िए- इस राज्य में भी सत्ता गंवा सकती है BJP, इससे पहले 4 राज्यों में खा चुकी है मात

सरयू राय के बागी होने पर नुकसान के सवाल दास ने बताया कि रिजल्ट तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो BJP को जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। कौन किसको डैमेज किया नतीजे आने पर पता चल जाएगा।

फोटो- फाइल

Related News