भाजपा को लेकर आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, सीएम केजरीवाल हो जाएंगे गिरफ्तार!

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली के विधानसभा इलेक्शन में वोटिंग का दिन जिस प्रकार से निकट आ रहा है नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के वार पर पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के केजरीवाल को आतंकी बताए जाने के बयान पर आप नेता संजय सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि देश में ये क्या हो रहा है। इलेक्शन जीतने के लिए विपक्षी पार्टियां किस हद तक आ गई हैं।

संजय ने कहा है कि यदि केजरीवाल आतंकी है तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें अरेस्ट कर ले। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी केजरीवाल को आतंकी बताया। सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने एक बयान में अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से की तो आप सांसद संजय सिंह भड़क गए। आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं, तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें अरेस्ट क्यों नहीं कर रही।

संजय ने कहा देश की राजधानी में क्या हो रहा है, एक केंद्रीय मंत्री इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहा है। लेकिन चुनाव आयोग चुप बैठा है, यहां पर तमंचा लहराया जा रहा है। देश मुद्दे उठाने की बजाय नफरत की बात की जा रही है।

पढि़ए-दिल्ली आ सीएम योगी ने दिया केजरीवाल को ये चैलेंज, क्या पूरा कर पाएंगे?

Related News