दिल्ली आ सीएम योगी ने दिया केजरीवाल को ये चैलेंज, क्या पूरा कर पाएंगे?

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली में विधानसभा इलेक्शन के लिए प्रचार चरम पर है। पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार रैलियां कर रहे हैं और उनके निशाने पर राज्य के मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं। अब योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज दे दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सीएम ने पाठशाला की जगह मधुशाला खुलवा दिया।

दिल्ली के विकासपुरी में एक रैली में कहा कि राज्य सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पानी के साथ दिल्ली को प्रदूषित कर दिया है। यदि हिम्मत है तो केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं। उन्होंने तो खुद खांसते-खांसते पूरी दिल्ली को खांसने पर मजबूर कर दिया।

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगाने वालों के साथ हैं। नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए योगी ने कहा कि केजरीवाल ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दी। योगी ने कहा कि आयुष्मान योजना से 50 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है। मोदी ने देश के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल पहले बोलते हैं फिर कोर्ट में माफी मांगते हैं। केजरीवाल सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं।

पढ़िएःउद्धव ठाकरे ने एक बार फिर चला अपना पासा, भाजपा के साथ संबंधों को लेकर कह दी बड़ी बात, चांद-तारों का भी जिक्र

Related News