बिहार: जमीनी विवाद में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 घायल, मचा कोहराम

img

बिहार। बिहार के नालंदा में एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच चली गोली में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हो गए। घटना की खबरमिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के पास के अस्पताल में पहुंचाया। साथ ही चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मचा गया।

MURDER BIHAR

मिली जानकारी के मुताबिक घटना नालंदा के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। यहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

इधर गोलीबारी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस के तमाम आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये और मामले की छानबीन शुरू कर दी।  पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों में मुताबिक एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी।

इसी बीच हथियार बंद लोगों ने जुताई कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

Related News