सरकारी नौकरियों की बहार! BTSC ने खोला भर्तियों का पिटारा, 336 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन
बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने नौकरियों का बड़ा पिटारा खोला है। आयोग ने दो अलग-अलग विज्ञापन जारी करते हुए कुल 336 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के जरिए फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 और मत्स्य प्रसार पदाधिकारी (फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर) के 231 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
वहीं डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मत्स्य निदेशालय के अधीन मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 तय की गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद निर्धारित प्रक्रिया से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क भुगतान करने और अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।