BJP Candidate एसपी सिंह बघेल को मिली Z प्लस सुरक्षा

img

यूपी की करहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (BJP Candidate) पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने एसपी सिंह बघेल को Z प्लस सुरक्षा दी है. गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यूपी के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से Z प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई है।

BJP Candidate SP Singh Baghel

बता दें कि मंगलवार शाम यूपी के जनपद मैनपुरी के अत्तिकुल्लापुर गांव के पास केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल (BJP Candidate) के काफिले पर पथराव और लाठियों से हमला किया गया। मैनपुरी पुलिस ने बीते कल को ट्वीट किया कि करहल थाना क्षेत्र के अत्तिकुल्लापुर गांव के पास आज शाम केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल के काफिले पर पथराव और लाठियों से हमला किया गया. केस दर्ज किया जा रहा है और मंत्री सहीसलामत हैं।

BJP Candidate बघेल ने बताया कि बीते कल को चुनाव प्रचार के दौरान, जब मैं कबराई से अत्तिकुल्लापुर होते हुए करहल की यात्रा कर रहा था, तभी आधे रास्ते में अचानक कई लोगों ने खेतों से बाहर आकर अटैक कर दिया। वे ‘अखिलेश भैया जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे।’

आपको बता दें कि केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी बघेल करहल में भाजपा के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर सपा के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इलेक्शन लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर पूरे राज्य की नजरे टिकी हैं। करहल में यूपी इलेक्शन के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मत डाले जाने हैं, ऐसे में इस वक्त यहां प्रचार जोरो पर है।

 

Related News